सुबह सुबह ख़ाली पेट इन चीजों का सेवन करने से होते है कई फायदे, जानिए
सुबह खाएं ये चीजें:
1 भीगे हुए चने: इनमे प्रोटीन, फाइबर, मिनरल और विटामिन्स होता है। इसे दिन की शुरूआत में खाने से दिनभर थकान नहीं होती। रोज़ सुबह मुट्ठी भर भीगे हुए चने अगर शहद के साथ खाए जाएं तो इससे फर्टिलिटी भी बढ़ती है।
2 सेब: किसी भी आहार का फायदा लेना है तो इसे सही समय पर खाना बहुत जरूरी है। उठने के बाद 20-25 मिनट के अंदर सेब का सेवन कर लेने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। सेब में फाइबर,न्यूट्रिशियंस,विटामिन आदि कई तरह के जरूरी पोषक तत्व शामिल होते हैं।
3 ड्रायफ्रूट: मिक्स ड्रायफ्रूट जैसे काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता मिलाकर खाने से ज्यादा फायदा मिलता है। ड्रायफ्रूट एनर्जी का सबसे बेस्ट रिसोर्स हैं। ये एंटी एजिंग भी होते हैं। यानि ड्रायफ्रूट खाने से बढ़ती उम्र देर से नज़र आती है। इसे खाने से हीमोग्लोबिन की कमी को भी दूर होती है।
No comments