खुशख़बरी: बिहार वालों के लिए खुशखबरी, इस विभाग में हजारों पदों पर..
देश में पहले से ही बेरोजगारों की कमी नहीं है। ऊपर से कोरोना की महामारी ने इसमें और इजाफा कर दिया है। अफसोस की बात तब हो जाती है, जब सरकार नौकरियां निकालती है और इन बेरोजगारों को वक्त पर उनकी जानकारी तक नहीं मिलती है। इसीलिए हम पूरी कोशिश करते हैं कि नई सरकारी भर्तियों से जुड़ी हर जरूरी जानकारी उन लोगों तक पहुंचाते रहें जिनके लिए ये सबसे जरूरी है।
अब इसी कड़ी में बिहार में नौकरी करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है, जानकारी के मुताबिक बिहार में बहुत जल्द 10 हजार पदों पर बंपर वैकेंसी निकलने वाली हैं। इसको लेकर राजस्व विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं। बहुत जल्द इसको लेकर नोटिस जारी किया जा सकता हैं।
राज्य के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय ने कहा है की राजस्व विभाग में बहुत जल्द 10 हजार पदों पर सरकारी नौकरी निकाली जाएगी। इससे राज्य के युवाओं को बड़े स्तर पर नौकरी करने का मौका मिलेगा।
बता दें कि बिहार सरकार राज्य के कई जिलों में जमीन सर्वे का काम कर रही हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण सर्वे में देरी हो रही हैं। इसी को देखते हुए सरकार राजस्व विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती करेगी। इस भर्ती के द्वारा कर्मचारियों की दूर किया जायेगा।
अगर आप बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस भर्ती प्रक्रिया में नजर जमाये रखें क्योंकि नए साल के प्रारम्भ में ही नोटिस जारी किया जा सकता हैं और आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं। भर्ती से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी आपको नोटिफिकेशन जारी करके दिया जायेगा।
No comments