बड़ी ख़बर: मां के इलाज के लिए घर आ रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत
राजकीय सम्मान से हुई अंत्येष्टि जवान की मौत की सूचना पर दिल्ली से निरीक्षक दिनेश कुुमार यादव, हैड कांस्टेबल राज यादव, सुरेन्द्र कुमार सहित अन्य जवान मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर रोशन के माता - पिता ईश्वर सिंह, शान्ति देवी, पत्नी सुर्मिला व बेटे यमन व बेटी रिया का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पैतृक गांव रामपुरा गुंगारा में जवान की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। जहां काफी संख्या में ग्रामीण शहीद अमर रहे के गगनभेदी नारों के बीच अंतिम संस्कार में शामिल हुए। गौरतलब है कि मृतक जवान रोशन कुमार की पत्नी सुर्मिला सुण्डा जयपुर में राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है।
कार की टक्कर लगने से युवक की मौत सीकर. दादिया थाना इलाके में कार की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। मुकेश कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी रघुनाथगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उसका रिश्तेदार विकास गांव टोडपुरा से संतोष देवी को बाइक पर बैठा कर ससुराल छोडऩे के लिए जा रहा था। विकास बाइक को साइड़ में ही चला रहा था। शाम को सात बजे के आसपास वह राजश्री होटल के पास पहुंचा तभी उसे पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। टक् कर लगते ही दोनों बाइक के साथ गिर पड़े। विकास व संतोष देवी के सिर में काफी चोट आई। दोनों को तत्काल लोगों ने एसके अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से संतोष देवी को गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर कर दिया। डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया।
No comments