OMG! 3 बच्चों की मां भांजे संग फरार, 4 महीने पहले साथ रहने आया था बड़ी बहन का बेटा
OMG! 3 बच्चों की मां भांजे संग फरार, 4 महीने पहले साथ रहने आया था बड़ी बहन का बेटा: सोनीपत के बरोदा थाना इलाके में तीन बच्चों की मां जवान भांजे के साथ फरार हो गई है। अब इस मामले में पति ने पुलिस को शिकायत दी है। जानकारी के मुताबिक बरोदा थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव के पीड़ित शख्स ने बताया कि उसकी शादी करीब 13 साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं।
पीड़ित शख्स ने बताया कि उसकी बड़ी बहन है जो कि जींद क्षेत्र में ब्याही हुई है। और उसके बेटे यानि भांजे के साथ पत्नी फरार हो गई है। पीड़ित पति ने बताया कि भांजा करीब चार महीने से उसके घर में रह रहा था। उसकी उम्र तरकीबन 21 साल है। पीड़ित ने थाने की एक चौकी में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी पत्नी उसके जवान भांजे के साथ कहीं चली गई है।
No comments