IPL 2021: 3 बल्लेबाज ही अब तक ऐसा करने में सफल रहे हैं
भले ही ओवर की पहली गेंद हो या अंतिम गेंद, रन बनाना और गेंदबाजों को सेट नहीं होने देना ही इन बल्लेबाजों का लक्ष्य रहता था। विवियन रिचर्ड्स, वीरेंदर सहवाग आदि खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने पहली गेंद से ही रन बनाने का लक्ष्य अपने करियर में रखा और उन्होंने अंत तक ऐसा ही किया। दर्शकों ने भी उनके इसी खेल को हमेशा सराहा। इस आर्टिकल में तीन और बल्लेबाजों का जिक्र किया गया है जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया। इन बल्लेबाजों ने टी20 क्रिकेट में महज 12 गेंदों पर ही अर्धशतक जड़ा।
टी20 क्रिकेट में 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज
युवराज सिंहयुवराज सिंह इस भारतीय खिलाड़ी ने 2007 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की छह गेंदों पर लगातार छक्के जड़े। युवराज सिंह ने मुकाबले में 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। अपनी पारी में युवराज सिंह ने 16 गेंद पर 58 रन बनाए जिनमें 7 शानदार छक्के शामिल थे। भारतीय टीम ने यह मुकाबला 18 रनों से जीता था। युवराज सिंह की उस धाकड़ पारी को आज भी याद किया जाता है।
ये भी पढ़े : एक बार फिर तय हुई 'महाप्रलय' की तारीख, इस बार किसी पंडित ने नहीं वैज्ञानिकों ने किया दावा
ये भी पढ़े : Post office की इस स्कीम में पैसा करें दोगुना, मिलेंगे 2 लाख के 4 लाख रु
ये भी पढ़े : IPL 2021 से पहले कैफ ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम जीतेगी इस बार IPL का खिताब
क्रिस गेल वेस्टइंडीज के इस दिग्गज ने बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 12 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था। क्रिस गेल ने 17 गेंद पर 56 रन बनाए। इस दौरान क्रिस गेल ने 7 छक्के और 2 चौके जड़े। दुर्भाग्य से क्रिस गेल की टीम को मुकाबले में पराजय का सामना करना पड़ा।
हजरतुल्लाह जजई इस खिलाड़ी ने अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में छह गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़े। उन्होंने 12 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। काबुल ज्वानन के लिए खेलते हुए बल्ख लीजेंड्स के खिलाफ जजई ने 17 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली। इस बेहतरीन पारी के बाद भी उनकी टीम को मैच में हार का सामना करना पड़ा।.
No comments