Breaking News

शॉवर लेते समय कभी ना करें ये गलतियां, उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

शॉवर लेते समय कभी ना करें ये गलतियां, उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

आप बाहर से आए हों या काफी थके हुए हों, तो रिफ्रैश होने के लिए आपके दिमाग में शॉवर लेने का ख्याल आना लाजमी है। नहाना आपके नित्कर्म में भी शामिल है, जिससे आप धूल-मिट्टी, कीटाणु, गंदगी आदि से निजात पा कर साफ और आरामदायक महसूस कर सकते हैं। 

नहाने से शरीर पर मौजूद पसीना और बैक्टीरिया निकल जाता है, जो कि साफ न होने पर स्किन इंफेक्शन का कारण बन सकता है। शॉवर लेना काफी फायदेमंद है, मगर क्या आपको पता है कि कुछ गलतियां इसके सारे फायदे को खत्म कर सकती हैं। कमाल की बात यह है कि अधिकतर लोग इस गलतियों को रोजाना दोहराते हैं। तो आइए शॉवर लेने के दौरान की जाने वाली गलतियों के बारे में जानते हैं।

शॉवर लेने से जुड़ी कुछ गलतियां (Shower Mistakes) कुछ लोग शॉवर लेने के दौरान हर दिन बाल धोते हैं, जिससे आपके बाल कमजोर हो सकते हैं। दरअसल, हमारे सिर की त्वचा पर एक प्राकृतिक तेल मौजूद होता है। जो बालों को पोषण व सुरक्षा देने का काम करता है। रोजाना बाल धोने से यह प्राकृतिक तेल धुल जाता है और हमारे बाल कमजोर होकर टूटने लग सकते हैं।






वहीं, बालों को कमजोर होने से बचाने के लिए कुछ लोग शॉवर कैप लगाते हैं। लेकिन आपका काम सिर्फ यहीं खत्म नहीं हो जाता है। शॉवर कैप की गंदगी का ध्यान न रखने से भी आपके बाल कमजोर हो सकते हैं। इसलिए शॉवर कैप को नियमित तौर पर साफ करें।

फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना फायदेमंद है। लेकिन एक्सरसाइज के बाद अगर आप नहाते नहीं हैं, तो आपको स्किन इंफेक्शन व रैशेज हो सकते हैं। इन समस्याओं के पीछे पसीने के कारण होने वाले बैक्टीरिया होते हैं। जो शॉवर लेने पर साफ हो जाते हैं।

महिलाएं अक्सर शॉवर लेने के बाद गीले बालों को तौलिये में लपेट लेती हैं। इससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। क्योंकि तौलिये का सख्त फाइबर आपके बालों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

अक्सर लोग गुनगुने पानी से शॉवर लेना पसंद करते हैं, जिससे उनकी थकान मिट जाती है। लेकिन आपको बता दें कि आपको हफ्ते में एक या दो बार कॉन्ट्रास्ट शॉवर भी लेना चाहिए। इससे आपके शरीर में ब्लड फ्लो, भूख और मूड बेहतर रहता है। कॉन्ट्रास्ट शॉवर लेने के लिए आपको गुनगुने पानी से नहाने के बाद कुछ मिनट नार्मल पानी से भी नहाना चाहिए।

No comments