Breaking News

हिमाचल में 2322 पदों को भरने का ऐलान, कब शुरू होगी भर्ती

हिमाचल में 2322 पदों को भरने का ऐलान,  कब शुरू होगी भर्ती

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित की गई कैबिनेट बैठक में प्रदेश सरकार ने सूबे के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खोलते हुए करीब ढाई हजार से अधिक पदों को भरने का ऐलान किया।

इन 2500 पदों में सर्वाधिक 2322 पद जल शक्ति विभाग में पैरा वर्करों के भरे जाने हैं। अब कैबिनेट द्वारा यह निर्णय लिए जाने के बाद सूबे के युवाओं के मन में इस बात को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर इन पदों पर भर्ती कब होगी और इन पैरा वर्कर्स को तनख्वाह क्या दी जाएगी।
 
जल शक्ति मंत्री ने खुद दी भर्ती के संबंध में जानकारी इसी संबंध में जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद अब सरकार शीघ्र ही जल शक्ति विभाग में पैरा वर्करों के 2322 पद भरने की प्रक्रिया आरंभ करेगी। उन्होंने कहा कि पैरा पंप ऑपरेटरों और पैरा फिटरों को सरकार की तरफ से 46 सौ प्रति माह और बहुउद्देशीय पैरा वर्करों को 3600 प्रति माह का मानदेय दिया जाएगा।

महेंद्र सिंह ने आगे कहा कि नई भर्ती के बाद प्रदेश की करीब साढ़े पांच सौ पेयजल और सिंचाई योजनाओं की उचित देखभाल की जा सकेगी। इसके साथ ही नई नियुक्तियों के बाद इन परियोजनाओं का संचालन भी आसानी और सुचारू रूप से किया जा सकेगा। बकौल, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, 'मंडल स्तर पर गठित कमेटियां इन पदों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अंक देंगी और मेरिट पर तैनाती दी जाएगी।'

No comments