Breaking News

मंडी: हिमाचली दादी दिखाया अपना दम, दराटी लेकर तेंदुए से भिड़ गईं

मंडी: हिमाचली दादी दिखाया अपना दम,  दराटी लेकर तेंदुए से भिड़ गईं

मंडी। हम सभी बचपन से ही ये बात सुनते आए हैं कि हिमाचली लोग बड़ी पक्की मिट्टी के बने होते हैं और इस बात को सही साबित किया है। सूबे के मंडी जिले के धर्मपुर में लौंगणी पंचायत में रहने वाली एक 60 वर्षीय महिला ने। बताया गया कि ये महिला हुक्कल गांव में घास काट रही थी कि इसी दौरान उनपर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। वहीं, हमले के बाद घबराकर भागने के बजाय इन्होंने संघर्ष कार रास्ता चुना और हाथों में दराटी लिए तेंदुए से भिड़ गईं।

महिला का नाम बर्फी देवी है। बताया गया कि बर्फी देवी और तेंदुए के बीच करीब दो से तीन मिनट तक संघर्ष चला। इस दौरान वो तेंदुए के सामने तेजधार दराटी घुमाते घुमाते जोर-जोर से चिल्लाती रहीं। हालांकि, इस झड़प में तेंदुए ने वृद्ध महिला के दाएं हाथ पर झपट कर उसे लहूलुहान कर दिया, लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी। वहीं, वृद्धा के इस हौसले को देख साथ में घास काट रही अन्य महिलाएं भी पहुंच गईं और सभी ने एकजुट होकर तेंदुए पर चिल्लाते हुए हमला बोल दिया।

महिला का शोर सुनकर ग्रामीण भी वहां आ गए और तेंदुए भाग खड़ा हुआ। यह घटना मंगलवार सुबह आठ से साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। बतौर रिपोर्ट्स, जब लोगों को इस बात का पता चला तो उन्होंने वृद्ध महिला को तुरंत निजी वाहन से सरकाघाट अस्पताल लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है। वहीं, इसकी सूचना वन विभाग धर्मपुर के अधिकारियों को भी दी गई और पुलिस थाना धर्मपुर को भी सूचित कर दिया है। डीएसपी सरकाघाट ने मामले की पुष्टि की है।

No comments