Breaking News

पांच बच्चों की मां पुत्र की उम्र के प्रेमी संग नौ दो ग्यारह

पांच बच्चों की मां पुत्र की उम्र के प्रेमी संग फरार

उत्तरप्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर में पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ चली गई। पति ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी को खोजने में मदद की गुहार लगाई है। सेहरामऊ क्षेत्र के गांव केसरपुर में प्रेम प्रसंग का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पांच बच्चों की मां को ससुराल के पड़ोस में रहने वाले पुत्र की उम्र के युवक से प्रेम हो गया। कुछ दिन पहले महिला ने अपने पुत्र का विवाह भी किया था। 

पति के पीठ पीछे उसका प्रेमी से मिलना हो गया। दोनों के बीच रिश्ता इतना आगे बढ़ गया कि उन्होंने साथ रहने का फैसला कर लिया। बस फिर क्या था महिला ने प्रेमी के साथ भागने का फैसला किया। रविवार रात प्रेमी संग फरार हो गई। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

No comments