Breaking News

हिमाचल: भरे बाजार मनचलों ने लड़की से नंबर मांगा, दो मनचलों की जमकर हुई छितर परेड

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक लड़की को छेड़ना दो मनचलों को काफी भारी पड़ गया। यह खबर है, जिले दौलतपुर चौक बाज़ार की। मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत दौलतपुर चौक के मुख्य बाज़ार में गुरुवार शाम को दो आशिकों की जमकर धुनाई हुई और आशिकी का भूत उतारा गया। बताया गया कि बाज़ार में युवती सामान लेने आई थी। इस दौरान जब वह ATM से पैसे निकाल रही थी, तभी नजदीकी गांव के दो युवक पहले उस पर फब्तियां कसकर बाइक पर सवार हो गए। इसके बाद भी वो ना रुके और उसके आगे-पीछे बाइक से चक्कर काटने लगे। 
बताया गया कि इस दौरान दोनों मनचलों ने लड़की से उसका फोन नंबर भी मांगा। ऐसे में युवती ने खुद को इन आवारा लड़कों से घिरा पाक समझदारी दिखाते हुए उन्हें नजरअंदाज़ करते हुए सामान लेने के बहाने एक दुकान पर चली गई। जहां पर उसने अन्य लोगों को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने परेशान युवती को देखकर उक्त युवकों को धर लिया और उनकी जमकर छितर परेड कर आशिकी का भूत उतार दिया। 

No comments