Breaking News

बाल बनेंगे मजबूत, बस बालों में तेल लगाते समय रखे इन बातों का ध्यान

बाल बनेंगे मजबूत, बस बालों में तेल लगाते समय रखे इन बातों का ध्यान

बालो को स्वस्थ रखने के लिए सिर में तेल लगाया जाता है | तेल में मौजूद पोषक तत्व बालो को मजबूती प्रदान करते है, और स्वस्थ बनाते है | लेकिन बालो का ख्याल रखते समय इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि हर समय बालो में तेल ना रहे | साथ ही जब भी आप तेल लगाए तो कुछ बाते है, जिनका ध्यान रखना जरुरी है | इन बातो की अनदेखी बालो को नुकसान पहुंचा सकती है | 

ऐसे में आज हम आपको उन बातो के बारे में बताने जा रहे है, जिनका बालो में तेल लगाते समय ध्यान रखा जाना जरुरी है, तो आइये जानते है | आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या खास है |

तेल लगाने से पहले बालो को सुलझाए | बालो में जब भी तेल लगाए, तो सबसे पहले बालो को अच्छी तरह सुलझा ले | बिना कंघी किये बालो में तेल लगाने से बाल टूटने लगते है | इसीलिए पहले बालो को सुलझाकर तेल लगाने से बल टूटेंगे नहीं और तेल भी आसानी से लग पायेगा |

हल्के हाथो से करे मालिश बालो में जब भी तेल लगाए तो हल्के हाथो से मालिश करनी चाहिए | जोर लगाकर मालिश करने से बाल जड़ो से कमजोर होने लगते है | इसके अलावा जिन लोगो के बाल अधिक झड़ते है, उन्हें अपने बालो को छोटे - छोटे हिस्सों में बांटकर तेल लगाना चाहिए |

गुनगुने तेल का करे इस्तेमाल बालो में तेल लगते समय हल्के गुनगुने तेल का इस्तेमाल करे | साथ ही बालो में तेल रात के समय ही लगाए और फिर सुबह बालो को अच्छे से धो ले |

बालो को टाइट ना बांधे तेल लगाने के बाद या वैसे भी बालो को कभी टाइट ना बांधे | बालो को टाइट बांधने से वे कमजोर होने लगते है | जिससे बालो के झड़ने की समस्या कई गुना बढ़ जाती है |

No comments