Breaking News

मुखाग्नि देने से पहले विक्रमादित्य का होगा राजतिलक, तब होगा वीरभद्र का अंतिम संस्कार

मुखाग्नि देने से पहले विक्रमादित्य का होगा राजतिलक, तब होगा वीरभद्र का अंतिम संस्कार

हिमाचल प्रदेश में छह बार तक मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाले वीरभद्र सिंह को लोग राजा साहब के नाम से ज्यादा जानते रहे। 13 साल की उम्र में राजगद्दी संभालने वाले राजा वीरभद्र सिंह का आज सुबह तड़के देहांत हो गया। उनका रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ताजा जानकारी के अनुसार राजा साहेब का पार्थिव शरीर कल शुक्रवार देर शाम तक रामपुर पहुंचने की संभावना है। राजमहल परिसर में शामियाना आदि लगाकर लोगों के बैठने या खड़े रहने की व्यवस्था की जा रही है। ज्ञात हुआ है कि वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार से पूर्व राज्य परंपरा के अनुसार उनके पुत्र टीका विक्रमादित्य सिंह का राज्याभिषेक किया जाना है। इसके बारे राज परिवार के कुल पुरोहितों से चर्चा की जा रही है।

जानकारी देते हुए पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के सचिव राम आसरे ठाकुर ने बताया कि राज परिवार का इतिहास रहा है कि राजा के अंतिम संस्कार से पूर्व राजगद्दी संभालने वाले राजकुमार का राजतिलक विधि-विधान के साथ किया जाता है। इसी के चलते विक्रमादित्य सिंह का राज दरबार पदम पैलेस में पहले राजतिलक किया जाएगा और उसके बाद 10 जुलाई शाम तीन बजे रामपुर में वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि कि इससे पूर्व भी जब राजा पदम सिंह जी का निधन हुआ था। उस वक्त भी ऐसी परंपरा का वहन किया गया था वीरभद्र सिंह का उस वक्त उम्र 13 वर्ष थी और राज्याभिषेक के बाद ही उनके पिता का अंतिम संस्कार किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार रामपुर करने की तैयारियां चल रही है। वीरभद्र सिंह बुशहर रियासत के राजा थे साहनी जनता उन्हें पिता तुल्य मानती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि उनके अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोगों के आने की संभावना है।

No comments