आपकी तरक्की की राह में मुश्किलें पैदा करता है वास्तु दोष, न करें कभी ये गलतियां
मनुष्य के जीवन पर वास्तु का प्रभाव काफी पड़ता है। घर, कार्यालय, दुकान पर सब कुछ वास्तु के अनुसार है तो जीवन में सब कुछ आपके अनुकूल होता है। वहीं अगर इन स्थानों पर कोई वास्तु दोष होता है तो आपकी लाख कोशिशों के बाद भी आपको सफलता नहीं मिलती है। वास्तु में दिशाओं का महत्व बताया गया है। कौन सी वस्तु कहां रखने से आपको लाभ मिलता है और किन वजहों से वास्तु दोष होता है। इस बारे में ही नीचे वास्तु शास्त्र से सम्बंधित टिप्स बताई गईं हैं।
कुछ लोगों की घर की दीवारें चटकी हुई होती हैं, जिन्हे वो कई बार अनदेखा कर देते हैं। वास्तु में इसे शुभ नहीं माना गया है। घर की दीवारों का रंग ख़राब हो गया है या फिर प्लास्टर टूटा हुआ है तो उसे जल्द से जल्द ठीक करवाएं।
अगर आपने पूजा घर किचन में ही बना रखा है तो उसे तुरंत हटा दें। इसे वास्तु दोष माना गया है, जिससे घर में रह रहे सदस्यों के बीच तनाव बढ़ता है और प्रेम कम होता है। इससे धन हानि भी हो सकती है।
घर में अगर आपके कबूतरों का घोंसला, मधुमक्खी या ततैया छत्ता लगा है तो इसे जल्द से जल्द हटा दें। इसे अशुभ माना गया है।
टूटा हुआ शीशा घर में नकारात्मक ऊर्जा को जन्म देता है। इसे तुरंत हटा दें। वहीं आपके घर में चमगादड़ आने लगे हैं तो ये शुभ नहीं है। इसका अर्थ ये होता है कि, घर छोड़कर सभी सदस्य जानें वाले हैं।
घर में कभी भी बसी फूल न रखें। घर की छतपर अगर आपने कबाड़ रखा हुआ है। तो इसे वहां से हटा दें। इससे घर में आर्थिक तंगी के हालात बनते है।
No comments