कम कमाई और ज्यादा खर्च से परेशान हैं? ये वास्तु टिप्स अपनाएं
लोग घर में सुख-शांति के लिए क्या कुछ नहीं करते। इसके बावजूद न घर में खुशहाली आती है और न ही अपनी जरूरतें पूरी होती हैं। कभी-कभी तो ये भी समझ नहीं आता कि, आखिर पैसा कहां जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में वास्तु टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। इनसे आपके घर में खुशहाली भी आएगी, और आपकी जरूरतें भी बिना किसी अड़चन के पूरी होंगी।
इन वास्तु टिप्स से घर में बरसेगी सुख-समृद्धि पैसे की बचत करने से पहले आपको ये देखना होगा कि आपके पैसों की जगह कहां पर हैं। मतलब आप अपने पैसों को किस जगह रखते हैं। अगर आपके घर में तिजोरी या ऐसी कोई अलमारी है जिसका मुंह उत्तर दिशा में है। तो आपके पैसों की बचत भी होगी। और खर्चा भी कम होगा।
कई घरों में या तो पानी का नल खराब होता है। या नल से पानी गिरता रहता है। जिस पर बहुत कम लोग ही ध्यान देते हैं। पर नल से हमेशा पानी गिरना अशुभ माना जाता है।
इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें. क्योंकि वास्तुशास्त्र के मुताबिक नल से पानी गिरने का अर्थ पैसों का बहना होता है।
कई लोग उन बर्तनों को भी घर के किसी कोने में रख देते हैं। जो टूट जाते हैं। लेकिन इन बर्तनों के वजह से घर में नकारात्मक शक्तियां वास करने लगती है। जिस कारण घर में आर्थिक स्थिति के साथ-साथ पारिवारिक कलह भी बढ़ जाता है। इसलिए टूटे बर्तनों को या तो बेच दें, या फिर फेंक दें।

No comments