Breaking News

हिमाचल प्रदेश में जल्द होगी होम गार्ड जवानों के 994 पदों पर भर्ती

हिमाचल प्रदेश में जल्द होगी होम गार्ड जवानों के 994 पदों पर भर्ती

हिमाचल प्रदेश में जल्द ही होम गार्ड जवानों के 994 पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रदेश में खाली पड़े होम गार्ड जवानों के पद भरने को लेकर विभाग की ओर से प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रदेश भर में होमगार्ड जवानों के 1982 पद खाली पड़े हैं।

प्रदेश भर में विभिन्न जिला प्रशासन चुनाव, राज्य स्तरीय मेलों और त्योहारों जैसे अवसरों पर होमगार्ड जवान महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं प्रदेश के अधिकतर पुलिस थानों का कार्यभार में होम गाड्र्स जवानों के सहारे चल रहा है। प्रदेश में होम गाड्र्स जवान पुलिस जवानों के साथ- कंधे से कंधा मिलाकर अपने कत्र्तव्य का निर्वाहन करते हैं। गौर हो कि प्रदेश में वर्ष 2018 के बाद होमगार्ड जवानों की भर्ती नहीं हो पाई है।

प्रदेश में होमगार्ड जवानों की भर्ती को लेकर विभाग ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश में खाली पड़े होमगार्ड जवानों के 1982 पदों में 50 प्रतिशत पदों को भरने के लिए विभाग ने प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा है। प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद नव वर्ष पर होमगार्ड जवानों की भर्ती हो सकती है।

No comments