Breaking News

फ्रांस के वैज्ञानिकों ने खोजा कोरोना वायरस का नया वेरिएंट, इसमें हैं 46 म्यूटेशन, वैक्सीन भी होगा 'बेअसर'

Highlights फ्रांस में मिला कोरोना वायरस का नया वेरिएंट, मूल वायरस से है ज्यादा संक्रामक। नए वेरिएंट में 46 म्यूटेशन होने की वजह से इसमें खुद को वैक्सीन के असर के बचाने की बेहतर क्षमता।
ओमीक्रोन के मुकाबले यह कितना खतरनाक या संक्रामक है, उसे लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं है।

नई दिल्ली: दुनिया भर में कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट के जारी कहर के बीच वायरस के एक नए स्वरूप की फ्रांस के वैज्ञानिकों ने पहचान की है। यह वेरिएंट फ्रांस में मिला है। वायरस के इस वेरिएंट में 46 म्यूटेशन देख गए हैं। ऐसे में आशंका है कि यह खुद को वैक्सीन के असर से ज्यादा बेहतर तरीके से बचा सकता है। साथ ही यह मूल वायरस से ज्यादा संक्रामक है।

कैमरून की यात्रा करने वालों में मिला नया वेरिएंट

सामने आई जानकारी के अनुसार 12 केस इस नए वेरिएंट से जुड़े हुए मिले हैं। यह केस फ्रांस के मर्सीले शहर के करीब मिले हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार यह वेरिएंट सबसे पहले अफ्रीकी देश कैमरून की यात्रा करने वाले एक शख्स में मिला है।

नए वेरिएंट को B.1.640.2 नाम दिया गया है। इसमें N501Y म्यूटेशन भी मौजूद है, जिसे पहली बार अल्फा वेरिएंट पर देखा गया था। विशेषज्ञों का मानना ​​​​है कि इससे यह ज्यादा संक्रामक साबित हो सकता है।

ओमीक्रोन से भी ज्यादा खतरनाक नया वेरिएंट?

फ्रांस में मिला नया वेरिएंट क्या ओमीक्रोन से भी ज्यादा खतरनाक और संक्रामक हो सकता है, इसे लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार इसके काफी अभी कम संकेत मिले हैं कि यह ओमीक्रोन वेरिएंट से ज्यादा प्रबल और प्रभावशाली होगा और पीछे छोड़ देगा।

यह बात भी सामने आई है कि इस वेरिएंट की पहचान 10 दिसंबर को ही कर ली गई थी लेकिन उसके बाद से यह बहुत तेजी से नहीं फैला है। इस नए वेरिएंट की खोज करने वाली आईएचयू मेडिटेरेनी संस्थान (IHU Mediterranee) की टीम के प्रमुख प्रोफेसर फिलिप कोलसन ने कहा, 'हमारे पास वास्तव में मर्सीले के भौगोलिक क्षेत्र में इस नए वेरिएंट के कई मामले हैं। हमने इसे वेरिएंट आईएचयू नाम दिया है।'

टेस्ट दिखाते हैं कि वेरिएंट में E484K म्यूटेशन भी है जिसकी वजह से माना जा रहा है कि इसमें टीकों के प्रति अधिक प्रतिरोधक क्षमता मौजूद होगी। बताते चलें कि ओमीक्रोन या B.1.1.1.529 में लगभग 50 म्यूटेशन हैं और इसमें लोगों को काफी तेजी से संक्रमित करने की क्षमता है।

No comments