Breaking News

दुनिया की सबसे महंगी किताब कौन सी है? | PNR का Full Form क्या होता है?

दुनिया की सबसे महंगी किताब कौन सी है? | PNR का Full Form क्या होता है?

आज हम आपके लिए लाए हैं GK के कुछ बहुत ही सवाल। अगर यह पोस्ट अच्छा लगे तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करिएगा।

1) राष्ट्रीय गणित दिवस कब मनाया जाता है?

जवाब – हर साल 22 दिसम्बर को।

2) राष्ट्रीय गणित दिवस किनकी याद में मनाया जाता है?

जवाब – महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की याद में। उनका जन्मदिवस 22 दिसम्बर को राष्ट्रीय गणित दिवस के तौर पर मनाया जाता है।।

3) पूरब का पेरिस किस शहर को कहा जाता है?

जवाब – जयपुर को।
4) किसकी जयंती अब ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनायी जायेगी?

जवाब -बिरसा मुंडा की।

5) जनजातीय गौरव दिवस किस दिन मनाया जाएगा?

जवाब – 15 नवंबर को।

6) विश्व शहर दिवस कब मनाया जाता है?

जवाब – 8 नवंबर को।
7) पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2021 में भारत का स्थान क्या है?

जवाब -168वां स्थान।
8) ऐसा कौन सा प्राणी है जो 5 साल तक बिना खाए-पीए जिंदा रह सकता है?

जवाब – वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार, जेलीफिश एक ऐसा प्राणी है जो 5 साल तक बिना खाए-पीए जिंदा रह सकती है। यह मछली सूखा पड़ने पर खुद को जमीन के अंदर दफन कर लेती है। जमीन के अंदर होने पर यह मछली अपने शरीर के मेटाबॉलिज्म को 60 गुना तक कम कर लेती है जो उसे विषम परिस्थितियों में सर्वाइव करने में मदद करता है।

9) हाल ही में किस देश ने 5-11 साल के बच्चों के लिए फाइजर टीके को मंजूरी दी है?

जवाब – अमेरिका ने।
10) मैन बुकर पुरस्कार 2021 किसे दिया गया है?


जवाब – South Africa के डेमन गलगुट को।

11) किस देश ने ‘संरक्षण और शोषण’ पर राष्ट्रीय कानून बनाया है?

जवाब – चीन ने।

12) भारतीय मूल की अनीता आनंद किस देश की नयी रक्षा मंत्री बनी है?

जवाब – कनाडा की।
13) भारत का प्रथम भारतीय कौशल संस्थान कहां खोला गया है?

जवाब – कानपुर में।
14) वैश्विक पेंशन सूचकांक-2021 में भारत का कौन सा स्थान है?

जवाब – 40वां स्थान।
15) हाल ही में ‘मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना’ किस राज्य सरकार ने लांच की है?

जवाब – मध्य प्रदेश की सरकार ने।

16) हाल ही में मेरा घर मेरे नाम योजना किस राज्य सरकार ने लांच की है?

जवाब – पंजाब सरकार ने।

17) हाल ही में उत्तर प्रदेश में जीका वायरस का पहला केस कहां मिला है?

जवाब – कानपुर में।

18) PNR का Full Form क्या होता है?

जवाब – Passenger Name Record.

19) हाल ही में किस भारतीय अमेरिकी नीति विशेषज्ञ को व्हाइट हाउस का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है?

जवाब – नीरा टंडन को।
20) भारत में कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़वीं डोज किसे लगाई गई है?


जवाब – वाराणसी के अरूण राय नामक व्यक्ति को।
21) फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नया नाम क्या है?

जवाब – अयोध्या कैंट।

22) वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2021 में भारत का कौनसा स्थान है?

जवाब – 71वां स्थान।

23) पहला अर्थशॉट पुरस्कार किस भारतीय ने जीता है?

जवाब – विद्युत मोहन ने।
24) ‘अर्थशॉट पुरस्कार’ की शुरुआत किसने की है?

जवाब – प्रिंस विलियम ने।

25) अंतरिक्ष में दुनिया की पहली फिल्म की शूटिंग किस देश ने की है?

जवाब – रूस ने।

26) संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत कौन से कार्यकाल के लिए चुना गया है?

जवाब – 6ठे कार्यकाल के लिए।
27) दुनिया की सबसे महंगी किताब कौन सी है?

जवाब – दुनिया की सबसे महंगी किताब ‘दि कोडेक्स लिसेस्टर’ है। बुक्सटर वेबसाइट के मुताबिक, इसकी कीमत 3 करोड़ डॉलर (220 करोड़ रुपए) है। यह किताब असल में लियोनार्डो द विंसी का सबसे प्रसिद्ध साइंटिफिक जर्नल है। इसमें 72 पेज हैं और लियोनार्डो द विंसी की हस्तलिखित पांडुलिपि है। 16वीं शताब्दी में लिखी गई इस जर्नल में उन्होने हर चीज पर महान चिंतन किया है।

जीवाश्म से लेकर पानी के मूवमेंट तक, चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच संबंध इत्यादि सभी के बारे में इस किताब में बताया गया है। माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर और कभी दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे बिल गेट्स ने इसे 220 करोड़ रुपए में खरीदकर दुनिया में सबसे महंगी किताब खरीदने का रिकॉर्ड बनाया था।

28) वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2021 में भारत का स्थान कौन सा है?

जवाब – 101वां स्थान।
29) अंतर्राष्ट्रीय ई-कचरा दिवस कब मनाया जाता है?

जवाब – 14 अक्टूबर को।
30) हरियाणा के किस शहर में हेली हब बनाने को मंजूरी मिली है?

जवाब – गुरुग्राम में।

No comments