Lata Mangeskar Death News: नहीं रहीं महान गायिका लता मंगेशकर, महीने भर से अस्पताल में चल रहा था इलाज
लता मंगेशकर (जन्म 28 सितंबर, 1929 इंदौर) भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका थीं, जिनका छ: दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। हालाँकि लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायक के रूप में रही है।
अपनी बहन आशा भोंसले के साथ लता जी का फ़िल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान रहा है। लता की जादुई आवाज़ के भारतीय उपमहाद्वीप के साथ-साथ पूरी दुनिया में दीवाने हैं। टाईम पत्रिका ने उन्हें भारतीय पार्श्वगायन की अपरिहार्य और एकछत्र साम्राज्ञी स्वीकार किया है। लता दीदी को भारत सरकार ने ‘भारतरत्न’ से सम्मानित किया है। इनकी मृत्यु कोविड से जुड़े कॉम्प्लिकेशन से 6 फरवरी 2022 में ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल मुंबई में हुई। वे एक अरसे से बीमार थीं।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दुख जताते हुए लिखा है, ”देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है. पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि. उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है. वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी.”
लता मंगेशकर एक महान पार्श्वगायिका थीं, जिन्होंने भारत में फ़िल्मी संगीत को एक नई परिभाषा दी थी.
बॉलीवुड के उदय के साथ ही, यहां की फ़िल्मों में पार्श्वगायकों या प्लेबैक सिंगर्स की अहम भूमिका रही है, जो फ़िल्मी पर्दे पर अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को अपनी आवाज़ पर्दे के पीछे से देते रहे हैं.
नहीं रहीं स्वर कोकिला,'भारत रत्न' लता मंगेशकर जी #LataMangeshkar #BharatRatnaAwardee #RIP
#lata mangeshkar jinda hai ya mar gayi
#lata mangeshkar news today
#lata mangeshkar ka nidhan
#kya lata mangeshkar jinda hai
#lata mangeshkar latest news in hindi
#lata mangeshkar live news
#lata mangeshkar news update
No comments