घर में इन चीजों के गिरते ही हो जाएं सावधान, देते हैं अशुभ, अनहोनी के संकेत
अक्सर रोजमर्रा के काम करने पर घर या किचन में कुछ ना कुछ गिर ही जाता है। गिरने से कुछ चीजे या तो टूट जाती है या फिर बिखर जाती है। ये तो हमारे साधारण जीवन का हिस्सा बन चुका है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बताया गया है कि कुछ ऐसी चीजें जो अगर हाथ से गिर जाएं, तो शुभ नहीं माना जाता है। इसका हमारे सामान्य जीवन में इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इन बातों को विज्ञान ने सिद्ध नहीं किया है, लेकिन वास्तु के अनुसार इन चीजों में काफी मान्यता होती है। आइए जानते है कि आखिर वो कौन सी चीजें है, जिनके गिरने से घर में अशान्ति फैलती है।
नमक घर में नमक(Salt)एक ऐसी चीजें है, जो हर किचन में होता है। बहुत सी चीजों में नमक का उपयोग होता है। ऐसे में हाथ से नमक का गिरना तो लाजमी है, लेकिन नमक का गिरना शुभ संकेत नहीं होता है। वास्तु के अनुसार अगर घर में नमक के गिरता है तो चंद्रमा (Moon) और शुक्र (Venus) दोनों ही कमजोर हो जाते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अगर नमक गिरता है तो विवाद बढ़ता है। अगर एक से अधिक बार नमक गिरने लगे तो ये किसी तरह के वास्तु दोष भी सकता है।
तेल रसोईघर, पूजा घर में तेल (Oil) का प्रयोग बहुत होता है। तेल का गिरना भी वास्तु अनुसार शुभ संकेत नहीं देता है। ऐसा इसलिए क्योंकि तेल को शनि ग्रह (Shani Dev) का प्रतीक कहा जाता है। तभी शनिवार के दिन शनि देव को तेल का दिया और तेल चढ़ाया जाता है। इसलिए अगर घर में तेल गिरता है, तो आपके कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होने लगती है और धन हानि का संकेत हो सकता है।
दूध चंद्रमा को दूध (Milk) से जोड़ा जाता जाता है। अगर घर में दूध उबलकर गिर जाता है या गिलास से दूध गिरता है, तो इसे भी अशुभ संकेत माना जाता है। ऐसा होने से धन संबंधी दिक्कते होने लगती है। वास्तु अनुसार नकारात्मक शक्तियों के कारण भी दूध गिर जाता है।
अनाज अगर खाना परोसते वक्त बाहर गिर जाए, तो ये किचन से जुड़े वास्तु दोष होने लगते हैं।
No comments