एल राहुल का शतक,सेंचुरी के बाद का सेलिब्रेशन हो रहा है वायरल
IPL सीजन 15 का 26वां मैच लखनऊ सुपरगायंट्स व मुंबई के बीच खेला गया। पांच बार खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस के सामने चुनौती नई टीम लखनऊ को हराकर सीजन का पहला मुकाबला जीतने की थी। शनिवार को हुए मुकाबले में LSG ने मुंबई को 18 रनों से मात दी।
शनिवार को हुए डबल हेडर के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला लिया। पारी की शुरुवात करने उतरी लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन किया।लखनऊ ने 20 ओवरों में 199/4 रन बनाकर मुंबई इंडियंस के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा। 200 का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम की शुरुवात कुछ खास नही रही। टीम के कप्तान रोहित शर्मा 6(7) जल्द ही पवेलियन लौट गए। 20 ओवरों में मुंबई की टीम 9 विकेट गवांकर 181 रन ही बना पाई और इस मुकाबले में 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
केएल राहुल ने शनिवार को हुए डबल हेडर के पहले मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया। यह राहुल का सीजन 15 का पहला शतक था। पिछले चार सीजन से आईपीएल में राहुल का प्रदर्शन शानदार रहा है। राहुल ने 60 गेंदों में 171.67 के स्ट्राइक रेट से 9 चौकों व 5 छक्कों को मदद से नाबाद 103 रन बनाए। मुंबई के ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राहुल का यह शतक आया।
No comments