बहन बनी जज तो मिली प्रशासनिक सेवा में जाने की प्रेरणा, ऐसी है HAS टापर अभिषेक की कहानी
HPHAS Topper 2022, मंडी जिला के धर्मपुर हलके के संधोल क्षेत्र (काल्तरी) के लाल अभिषेक बरवाल ने हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) की परीक्षा में टाप कर क्षेत्र व स्वजन का नाम रोशन किया है। रोजाना आठ से नौ घंटे पढ़ाई कर उन्होंने यह मंजिल हासिल की है। अभिषेक बरवाल का इसी साल मार्च में सहायक वन संरक्षक (ACF) पद के लिए चयन हुआ था। वह वनमंडल शिमला में कार्यरत हैं। शिक्षा क्षेत्र में मूलभूत ढांचा सुधारना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने 2015 में NIT हमीरपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की थी। इसके बाद 2017 तक दिल्ली में टाटा पावर कंपनी में नौकरी की। इसी दौरान दिल्ली में प्रशासनिक सेवा की परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग लेना शुरू की, लेकिन कुछ समय बाद कोचिंग बीच में छोड़ दी। 2018 में बहन स्वाति बरवाल ने सिविल जज की परीक्षा उत्तीर्ण की तो उनसे प्रेरित होकर प्रशासनिक सेवा में जाने का निर्णय लिया। टाटा पावर कंपनी की नौकरी छोड़, दिल्ली से घर आ गए और परीक्षा की तैयारी में जुट गए। उन्हें चौथे प्रयास में यह सफलता मिली है। कोविड के दौरान वन विभाग में एसीएफ की परीक्षा दी। इसमें सफल रहे।
उनके पिता रविंद्र बरवाल जिला न्यायवादी (विजिलेंस) शिमला से सेवानिवृत्त हुए हैं। बकौल अभिषेक बरवाल, ईमानदारी से किए गए प्रयास कभी विफल नहीं होते हैं। असफलता से निराश होने के बजाय और ज्यादा मेहनत करनी चाहिए। युवा अगर लक्ष्य तय कर पढ़ाई करेंगे तो मंजिल जरूर मिलेगी।

No comments