हिमाचल: पति ने पत्नी और उसके प्रेमी पर दागी गोलियां फिर खुद को उड़ाया, दो लोगों की मौत
मनाली। पर्यटन स्थल मनाली में गोलियां चलने से दो लोगों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार यहां के एक होटल में पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर गोलियां दाग दी। उसके बाद अपने आप को भी शूट कर लिया। घटना में पति और महिला के प्रेमी की मौत हो गई है, जबकि महिला घायल है।
उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। दिल्ली की महिला मनाली में होटल चलाती थी। उसका पति दिल्ली में रहता है। शुक्रवार को जब महिला का पति दिल्ली से मनाली पहुंचा तो उसने महिला को अपने प्रेमी के साथ होटल में आपतिजनक हालत में पाया।
इस पर तैश में आकर आरोपी ने पहले तो पत्नी और उसके प्रेमी को गोली मारी फिर, खुद को भी गन से शूट कर दिया। एसपी कुल्लू गुरदेव सिंह ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
No comments