घर में ये उपाय करने से चमक जाएगी किस्मत, जानें
वास्तु शास्त्र में रंगों को अपना महत्व है। वास्तु शास्त्र में ये भी बताया गया है कि घर में किस रंग की चीज कौनसी दिशा में रखना शुभ रहता है। आज हम आपको हरे रंग को लेकर कुछ वास्तु उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हेंं करने से आपकी किस्मत ही बदल सकती है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, हरे रंग से संबंधित चीजों को पूर्व या फिर दक्षिण-पूर्व दिशा यानी कि आग्नेय कोण में रखना बहुत ही शुभ रहता है। घर की इन्हीं दिशाओं में हरी घास का छोटा सा बगीचा बनाना भी शुभ रहता है।
वास्तु शास्त्र के हिसाब से हरे रंग और इन दोनों दिशाओं का संबंध लकड़ी तत्व से होता है। इसी कारण इन दिशाओं में हरे रंग की चीजें रखना लाभकारी होती है। ऐसा करने से परिवार के बड़े बेटे के जीवन की गति हमेशा बढ़ती रहती है। जबकि बड़ी बेटी को इससे लाभ होता है। परिवार की आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
No comments