Breaking News

क्या आपका भी बढ़ रहा है वजन? पूरी नींद न लेना हो सकता है बड़ा कारण, जानें कैसे

क्या आपका भी बढ़ रहा है वजन? पूरी नींद न लेना हो सकता है बड़ा कारण, जानें कैसे


अच्छी नींद केवल हमारी बॉडी को रिलेक्स ही नहीं करती, बल्कि कई तरह की बीमारियों से भी बचाती है। नींद हमारे शरीर के स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। नींद न पूरी होने से केवल थकान ही नहीं, मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और मेंटल हेल्थ जैसी कई बीमारियां हो सकती हैं। पूरी नींद न लेने से कई लोगों में वजन बढ़ने जैसी समस्या भी होने लगती है। आज हम आपको बताएंगे कि नींद की कमी से वजन कैसे बढ़ता है।

स्लीपफाउंडेशन (sleepfoundation.org.) के अनुसार कई अध्ययनों में सामने आया है कि नींद न आने से या टूट-टूट कर नींद आने से मेटाबॉलिज्म संबंधी परेशानी होने लगती है। जिसके वजन तेजी से बढ़ता है, जिससे मोटापे के साथ-साथ अन्य बीमारी होने का भी खतरा बढ़ जाता है।

साल 2022 में हुए एक अध्ययन में सामने आया है कि जो लोग पर्याप्त नींद नहीं लेते वो डाइटिंग करके भी अपने वजन को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा इस अध्ययन में ये भी बताया गया है कि अगर आप हफ्ते में दो बार भी जमकर मेहनत करते हैं और अपने शरीर को थका देते हैं, इससे आपको अच्छी नींद आने की संभावना बढ़ जाती है।

ये होता है वजन बढ़ने का कारण: कम सोना व्यस्कों में ज्यादा भूख लगने का कारण बन जाता है। ऐसे में लोगों क केरोली वाले खाने या हाई कार्ब्स युक्त भोजन करने की क्रेविंग होने लगती है। डॉक्टरर नवनीत सूद (सीनियर कंसल्टेंट और क्लिनिकल लीड) के अनुसार वजन बढ़ने का दूसरा कारण थकान भी हो सकती है। नींद न आने से शरीर में थकान होने लगती है और व्यक्ति की शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है जिससे वजन तेजी से बढ़ता है।

ये हार्मोन होता है वजन बढ़ने की वजह: नींद की कमी के कारण वजन बढ़ने के पीछे कोर्टिसोल या स्ट्रेस हार्मोन का भी हाथ हो सकता है। डॉक्टर सूद के मुताबिक,”कोर्टिसोल हमारे शरीर की सुबह उठने और रात में सो जाने की प्राकृतिक क्षमता के लिए जिम्मेदार होता है। सुबह जागने से ठीक पहले ये हार्मोन अपने उच्चतम स्तर पर होता है और दिन के दौरान धीरे-धीरे कम हो जाता है जब तक कि ये रात में अपने सबसे निचले स्तर तक नहीं पहुंच जाता, तब तक नींद आना मुश्किल होता है। जिससे वजन बढ़ता है।

No comments