हिमाचल : महिला को घर छोड़ने की बजाय होटल ले गया रिश्तेदार, नशीली दवा पिलाकर किया दुष्कर्म

अपने दो साल के बच्चे संग अस्पताल से घर लौट रही एक महिला को उसका एक रिश्तेदार बहला-फुसला कर अपने साथ होटल ले गया। जहां उसने किसी पेय पदार्थ में महिला को नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर उसे धमकाते हुए किसी को बताने से इंकार कर दिया।
कुछ दिन चुप रहने के बाद महिला ने अपने पति के समक्ष घटना का खुलासा किया। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज करवाया। ये मामला रोहड़ू थाना क्षेत्र में सामने आया है। पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीते 5 सितंबर को वह अपने दो वर्षीय बेटे और पति के साथ सिविल अस्पताल रोहड़ू में चेकअप करने आई थी। उसका पति किन्नौर में अपने काम के लिए गया था और वह व उसका बेटा चिड़गांव जाने के लिए बस स्टॉप गए थे।
No comments