शनि देव के प्रभाव से राहु ग्रह हुए पॉवरफुल, इन 4 राशि वालों को धनलाभ के साथ तरक्की के प्रबल योग
जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर देखने को मिलता है। साथ ही यह परिवर्तन किसी व्यक्ति के लिए लकी रहता है तो किसी के लिए अनलकी। आपको बात दें दि राहु ग्रह अभी मेष राशि में संचरण कर रहे हैं। मेष राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है।
साथ ही शनि देव मकर राशि में हैं और वक्र चाल में चल रहे हैं। साथ ही शनि देव का मकर राशि में रहते हुए चतुर्थ केंद्रीय प्रभाव मेष राशि पर है। इसलिए शनि देव का राहु ग्रह पर भी प्रभाव आ गया है। इसलिए राहु ग्रह को मजबूती मिल गई। क्योंकि राहु और शनि ग्रह आपस में मित्र हैं। इसलिए इस प्रभाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह समय लाभप्रद रहने वाला है। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सीं हैं…
तुला राशि: शनि ग्रह का केंद्रीय प्रभाव आप लोगों की गोचर कुंडली में 7वें भाव में रहेगा। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का स्थान कहा जाता है। इस समय आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं शनि देव ने शश नाम का राजयोग भी बनाया है। इसलिए जिन लोगों का कार्यक्षेत्र शनि ग्रह से जुड़ा हुआ है उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। हालांकि इस समय आपको वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस समय पार्टनरशिप के काम में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।
मकर राशि: आप लोगों की गोचर कुंडली में राहु ग्रह चतुर्थ स्थान में स्थित है और शनि का प्रभाव चतुर्थ स्थान में आ रहा है। इसलिए आप लोगों को इस समय प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। इस समय आप वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। इस समय आपके माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
मेष राशि: आप लोगों को इस समय मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कार्य में सिद्धि मिलेगी। वहीं जो काम बहुत दिनों से अटके हुए थे वो इस समय बनेंगे। साथ ही व्यापार में अच्छा धनलाभ होगा। करियर में प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। लेकिन सिर में कोई परेशानी हो सकती है। मानसिक चिंता हो सकती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है।
कर्क राशि: आप लोगों की गोचर कुंडली में शनि का केंद्रीय प्रभाव शनि के ऊपर है। जो दशम स्थान में बन रही है। इसलिए आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नती हो सकती है। इस समय आपके सुख, साधनों में वृद्धि होगी। साथ ही भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इस समय आपकी कार्यस्थल पर तारीफ हो सकती है। बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। व्यापार में नए ऑर्डर आ सकते हैं। साथ ही अच्छा धनलाभ हो सकता है।
No comments