पनीर बेसन चीला होता है बहुत ही स्वादिष्ट, ये है बनाने का आसान तरीका
बहुत से लोगों को चीला खाना पसंद होता है। आज हम आपको घर पर ही पनीर बेसन चीला बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। ये बहुत ही स्वादिष्ट होता है जो आपके ब्रेकफास्ट का बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है।
जरूरी सामग्री:
बेसन - चार कप
अजवाइन - एक टी स्पून
पनीर कद्दूकस - चार कप
हरा धनिया कटा - पांच टेबलस्पून
हरी मिर्च - छह
चाट मसाला - दो टी स्पून
तेल
नमक

बनाने का तरीका:
-सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन, हरी मिर्च, हरी धनिया, अजवाइन और चाटा मसाल डालकर इसका पानी की सहायता से घोल बना लें।
- अब तवा मीडियम आंच पर गर्म होने के बाद उस पर थोड़ा सा तेल फैला लें।
-अब बेसन के घोल को एक कटोरी की सहातया से तवे पर फैला दें।
- अब इस चीले पर कद्दूकस पनीर डाल दें।
- अब चीला पलटकर इसे दोनों ओर से सेंक लें।
-इस प्रकार से आपका पनीर चीला बनकर तैयार हो जाता है।
No comments