Breaking News

11 नवंबर को शुक्र का राशि परिवर्तन, बदल देगा इन 5 राशियों की किस्मत

shukra-gochar-2022-and-its-effects-of-various-zodiac-signs

इस वर्ष 11 नवंबर को शुक्र ग्रह अपना राशि परिवर्तन कर तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिष में शुक्र को वृषभ और तुला राशि का स्वामी बताया गया है। इसके साथ ही शुक्र को भौतिक सुख-सुविधाओं, मनोरंजन, आकर्षण और समृद्धि का कारक भी माना गया है। ऐसे में शुक्र ग्रह का गोचर सभी राशियों पर कम या अधिक प्रभाव डालेगा। जानिए क्या आपकी राशि पर भी इसका असर होगा।

शुक्र के गोचर (Shukra Gochar 2022) का इन राशियों पर होगा बड़ा असर

मेष राशि शुक्र का राशि परिवर्तन करना मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा परन्तु स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते वे परेशान रह सकते हैं। उनके लिए यही बेहतर होगा कि वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और बाहर का खाना खाने से बचें।

मिथुन राशि जिन लोगों की राशि मिथुन हैं, उनके लिए शुक्र का गोचर समस्याएं लेकर आएगा। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के साथ-साथ मानसिक चिंता और आर्थिक संकटों से भी जूझना पड़ सकता है। ऐसे में उन्हें धैर्य रखते हुए काम करना चाहिए तो सभी संकट टल जाएंगे।

कर्क राशि इस राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर शुभ समाचार लेकर आया है। जल्दी ही उनका भाग्य बदलेगा और लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे।

तुला राशि शुक्र को तुला राशि का अधिपति ग्रह बताया गया है। ऐसे में शुक्र का राशि परिवर्तन करना तुला राशि पर ही सर्वाधिक प्रभाव डालेगा। उनकी मनचाही इच्छाएं पूर्ण होंगी, बिगड़े काम बनने लगेंगे। परन्तु उन्हें एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि वे भूल कर भी सट्टेबाजी या जुए की आदत न लगाएं। ऐसा करना उनके लिए भयंकर आर्थिक संकटों का कारण बन सकता है।

धनु राशि धनु राशि वाले जातकों के लिए शुक्र का गोचर बारहवें भाव में रहेगा। इस स्थिति में उनका खर्चा बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा और आय के साधन कम पड़ने लगेंगे। यदि वे अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक खर्चों से बचें तो उनके ऊपर आने वाले संकट भी टल जाएंगे।

No comments