जब इन 5 क्रिकेटरों ने संन्यास लेते ही धोनी पर लगाए थे गंभीर आरोप
महेंद्र सिंह धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन आज भी वह भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले क्रिकेटरों की लिस्ट में सबसे आगे हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई खिताब भी जीते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में हारने के बाद जब एमएस धोनी को टीम डायरेक्टर की भूमिका में वापस लाने उठी तो वह मीडिया की सुर्खियों में छा गए। इससे साफ पता चलता है कि लोगों के बीच अभी भी धोनी का क्रेज बना हुआ है। धोनी ने कई खिलाड़ियों का करियर बनाया है, लेकिन कुछ भारतीय क्रिकेटर ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने संन्यास लेते ही धोनी के प्रति अपनी नाराजगी जगजाहिर की थी। आइये आपको बताते हैं इन क्रिकेटरों के बारे में।'
जब इन 5 क्रिकेटरों ने संन्यास लेते ही धोनी पर लगाए थे गंभीर आरोप।
युवराज सिंह ने लगाया समर्थन नहीं करने का आरोप
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह और एमएस धोनी एक वक्त काफी अच्छे दोस्त थे। वह बात अलग है कि वह धोनी के शुरुआती दौर में उन्हें बिहारी कहकर चिढ़ाते थे। युवराज ने संन्यास लेने के बाद कई मौकों पर धोनी पर क्रिकेटरों को धोखा देने के साथ उनका समर्थन नहीं करने का आरोप लगाया।
हरभजन सिंह ने लगाया करियर खत्म करने का आरोप
भारतीय टीम के फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह ने 2021 में संन्यास लेने के बाद कई हैरान करने वाले बयान दिए थे। भज्जी ने सीधे तौर पर एमएस धोनी पर उनके करियर को जल्दी खत्म करने जैसा बड़ा आरोप भी लगाया था।
वीरेंद्र सहवाग ने की सार्वजनिक तौर पर आलोचना
वहीं, टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी संन्यास के बाद धोनी पर आरोप लगा चुुके हैं। सहवाग सार्वजनिक रूप से सीनियर प्लेयर्स के प्रति एमएस धोनी के व्यवहार की आलोचना कर चुके हैं।
इरफान पठान ने जताई थी नाराजगी
टीम इंडिया में ऑलराउंडर की भूमिका लगाने वाले इरफान पठान भी धोनी के प्रति नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। स्टार स्पोर्ट्स पर एक इंटरव्यू में इरफान पठान ने धोनी को लेकर कुछ बातें कही थीं और अपनी नाराजगी व्यक्त की थी।
No comments