Breaking News

चोरी हो गया है आपका फोन? इस तरह करें ब्लॉक, कोई नहीं चुरा पाएगा डेटा

how-to-block-your-stolen-and-lost-android-and-iphone-check-here-full-process


आज के समय में लोगों के लिए स्मार्टफोन बहुत जरूरी होता है। सिर्फ बात करने के लिए ही नहीं बल्कि अन्य कई काम जैसे फोटो क्लिक करना, वीडियो बनाना, ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए भी फोन का यूज किया जाता है। इतना ही नहीं, आज के समय में ऑनलाइन पेमेंट और फोन बैंकिंग के लिए लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। फोन में उनके काम की कई चीजें सेव होती हैं। यही कारण है कि फोन खो जाने या चोरी हो जाना, सभी के लिए बड़ी समस्या बन जाता है। चोरी या खोए गुए फोन को ढूंढ पाना बहुत मुश्किल है। हालांकि, IMEI नंबर के जरिए सरकारी पोर्टल Central Equipment Identity Registry (CEIR) पर जाकर आप डिवाइस को ब्लॉक कर सकते हैं। पूरा प्रोसेस जानने के लिए नीचे पढ़ें। 

How to Block Stolen Phone?

बता दें कि International Mobile Equipment Identity (IMEI) एक 15 डिजिट का नंबर होता है। सभी डिवाइस का अलग IMEI होता है। इसकी मदद से ही आप अपने खोए हुए फोन को ब्लॉक करा सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताए गए स्पेट्स फॉलो करने होंगे।

इसके लिए सबसे पहले अपने डिवाइस पर CIER (Central Equipment Identity Registry) ओपन करें।
ऐसा करते ही आपके सामने एक पेज खुलकर आएगा। यहां आपको एक काफी बड़ा फॉर्म मिलेगा।
इसमें 3 सेक्शन होंगे। इसमें Device Information, Lost Information और Mobile Owner Personal Information शामिल हैं।

Device Information सेक्शन में आपको खोए या चोरी हुए डिवाइस की जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, IMEI 1, डिवाइस ब्रांड, मॉडल नंबर आदि भरना होगा।

Lost Information सेक्शन में लॉस्ट डेट, जिला, पुलिस स्टेशन, पुलिस शिकायत संख्या आदि सब डालना होगा।
इसके बाद अंतिम सेक्शन में डिवाइस के मालिक का नाम, आईडी प्रूफ, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर आदि भरें।

अब नीचे आ रहे Declaration के बॉक्स पर टिक करके Get OTP ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
फिर आपने जो नंबर डाला होगा, उस पर एक OTP आएगा। वह डालें फिर सबसे नीचे दिए गए Submit बटन पर क्लिक करें।

इसके बाद आपको एक Request ID नंबर मिलेगा। इसके जरिए बाद में IMEI को अनब्लॉक करा पाएंगे।
इस तरह आप आसानी से अपने फोन को ब्लॉक करा सकते हैं।

No comments