Breaking News

16 नवंबर से चमक सकती है इन 3 राशि वालों की किस्मत

surya-transit-in-scorpio-these-zodiac-sign

वैदिक पंचांग अनुसार ग्रह समय- समय पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते रहते हैं। यह राशि परिवर्तन कुछ राशि के जातकों को शुभ रहता है, तो कुछ को यह हानिकारक साबित होता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि: आप लोगों को सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से दशम स्थान में होने जा रहा है। जिसे नौकरी और कार्यक्षेत्र का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय अगर आप प्रयास कर रहे हैं तो आपको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। साथ ही नौकरी में आप कार्यरत हैं तो आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान आपकी आय अच्छी बनी रहेगी। व्यावसायिक मोर्चे पर भी यह अवधि आपके लिए बहुत अनुकूल साबित होने वाली है। इस समय आप एक फिरोजा रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।

तुला राशि: सूर्य देव का गोचर तुला राशि के जातकों को आर्थिक दृष्टि से शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से दूसरे भाव में संचरण करने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बने हुए हैं। इसलिए इस दौरान सूर्य के वृश्चिक राशि में जाने से आपको धन बचत के कई अवसर प्रदान होंगे। साथ ही अगर आपको इस समय अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वहीं अगर आपका व्यापार से विदेश से जुड़ा हुआ है तो धनलाभ के प्रबल योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि: आप लोगों के लिए सूर्य ग्रह का गोचर व्यापार और करियर की दृष्टि से लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में होने जा रहा है। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से पचंम भाव के स्वामी हैं। इसलिए यह समय प्रतियोगी छात्रों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। वह किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं। साथ ही किसी कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।

No comments