04 दिसम्बर का इतिहास : भारत और विश्व इतिहास में 04 दिसम्बर की प्रमुख घटनाएं
04 दिसम्बर : ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 04 दिसम्बर वर्ष का 338वां (लीप वर्ष में 339वां) दिन है। साल में अभी 27 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 04 दिसम्बर का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 04 दिसम्बर का इतिहास एवं घटनाक्रम।
04 दिसम्बर की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 04 December in History)
1860 : गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय बने।
1952 : इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत के छा जाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई थी।
1959 : भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर।
1967 : देश के पहले रॉकेट ‘रोहिणी आरएच 75’ का थुम्बा से प्रक्षेपण हुआ।
1971 : भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया।
1984 : हिजबुल्ला आतंकवादियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या की।
1996 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान 'मार्स पाथफ़ाउंडर' प्रक्षेपित किया।
1999 : रूसी सेनाओं ने ग्रोज्री के अनगुन शहर पर कब्ज़ा किया।
2004 : पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड 2004 चुना गया।
2006 : फिलीपींस के एक गाँव में तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत।
2012 : सीरिया में मोर्टार हमले में 29 लोगों की मौत।
04 दिसम्बर को जन्मे व्यक्ति (Born on 04 December)
1888 : रमेश चंद्र मजूमदार - इतिहासकार।
1892 : विद्याभूषण विभु - प्रसिद्ध साहित्यकार।
1898 : कार्यमाणिवकम श्रीनिवास कृष्णन - प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक।
1910 : मोतीलाल - हिंदी सिनेमा के अभिनेता।
1910 : रामस्वामी वेंकटरमण - भारत के आठवें राष्ट्रपति।
1919 : इन्द्र कुमार गुजराल - भारत के बारहवें प्रधानमंत्री।
1979 : सुनीता रानी - प्रसिद्ध भारतीय महिला खिलाड़ी।
1994 : रानी रामपाल - भारतीय हॉकी खिलाड़ी।
04 दिसम्बर को हुए निधन (Died on 04 December)
1962 : अन्नपूर्णानन्द - हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक।
2017 : शशि कपूर - हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेता।
2020 : नरिंदर सिंह कपानी - भारतीय मूल के अमेरिकी भौतिक विज्ञानी।
2021 : विनोद दुआ - पत्रकार एवं हिंदी टेलीविजन के कार्यक्रम निर्देशक।
04 दिसम्बर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 04 December)
भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day)
भारतीय नौसेना दिवस प्रत्येक वर्ष 4 दिसम्बर को मनाया जाता है। यह 1971 की जंग में भारतीय नौसेना की पाकिस्तानी नौसेना पर जीत की याद में मनाया जाता है। 3 दिसंबर को भारतीय सेना पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में पाक सेना के ख़िलाफ़ जंग की शुरुआत कर चुकी थी। वहीं, 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 4 दिसंबर, 1971 को भारतीय नौसेना ने कराची नौसैनिक अड्डे पर भी हमला बोल दिया था। इस यु्द्ध में पहली बार जहाज पर मार करने वाली एंटी शिप मिसाइल से हमला किया गया था। नौसेना ने पाकिस्तान के तीन जहाज नष्ट कर दिए थे। इसमें भारतीय नौसेना का आई.एन.एस. खुकरी भी पानी में डूब गया था। इसमें 18 अधिकारियों सहित लगभग 176 नौसैनिक सवार थे।
No comments