हिमाचल प्रदेश में बोली जाने वाली बोली!! Dialect spoken in Himachal Pradesh!!
चंबा चंबा जिले में चंम्बयाली बोली जाती है। चंबा जिले में स्थानीय बोलियां भी बोली जाती हैं जिनमें भटियाली , चुराही, पंगवाली और भरमौरी है।
बिलासपुर बिलासपुर जिले में मुख्य भाषा कहलूरी बोली जाती है। कहलूरी को बिलासपुरी भाषा भी कहा जाता है।
सिरमौर सिरमौर जिले में सिरमौरी बोली जाती हैं। यहां की प्रमुख स्थानीय बोलियां बिशवाई और धारटी है।
मंडी मंडी जिले में मण्डयाली, सरघाटी,सुकेती और बालडी बोली जाती है। यह बोलियां सुंदरनगर मंडी बल्ह और सरकाघाट के क्षेत्रों में बोली जाती है।
कांगड़ा कांगड़ा जिले में कांगड़ी बोली जाती हैं। यहां की स्थानीय बोलियां पालमपुर और शिवालिक बोलियां हैं।
कुल्लू कुल्लू की स्थानीय भाषा सीराजी और सैजी है। कुल्लू जिले में कुल्लवी बोली जाती हैं।
ऊना और हमीरपुर इन जिलो मे कांगड़ी भाषा बोली जाती है।
किन्नौर किन्नौर जिले मे किन्नौरी बोली जाती है।इसकी प्रमुख बोलियां छितकुली, होमस्कंद, शुम्को और सुनामी है।
सोलन सोलन मे महासुवी उपभाषा बोली जाती है। यहां की स्थानीय बोलियां भगाटी, हांडूरी और क्योंथली है।
लाहौल–स्पीति लाहौल मे लाहौली बोली जाती है। गेहरी, गारा , चागसा रंगलोई, मनचाटी यहां की प्रमुख बोलियां है। स्पीति मे तिब्बती बोली जाती है।
No comments