दूध में खजूर मिलाकर पीने से मिलेंगे ये 4 गजब के फायदे, आज से ही करें शुरुआत
हेल्थ न्यूज़ डेस्क,दूध और खजूर दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। खासकर सर्दियों के मौसम में अगर इन दोनों का एक साथ सेवन किया जाए तो आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे। साथ ही इनके सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से निजात पा सकते हैं। यह शरीर को ऊर्जावान बनाता है।
कमजोरी दूर करें
सर्दियों में अक्सर हमारा शरीर सुस्त हो जाता है और कोई भी काम करने में आलस्य हो जाता है। ऐसे में इस मौसम में खुद को एक्टिव रखने के लिए आपको दूध के साथ खजूर का सेवन करना चाहिए। खजूर में काफी मात्रा में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज होता है, जो आपके शरीर को एनर्जी देने का काम करता है। ऐसे में अगर आप नाश्ते में दूध में खजूर मिलाकर पिएंगे तो कमजोरी और थकान दूर हो जाएगी।
एनीमिया में लाभकारी
कई लोगों के शरीर में आयरन की कमी हो जाती है जिससे उन्हें एनीमिया की शिकायत हो जाती है। ऐसे में जो लोग एनीमिया से पीड़ित हैं, उन्हें रोज रात को सोते समय गर्म दूध में खजूर मिलाकर खाना शुरू कर देना चाहिए। खजूर में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो हमारे शरीर में खून को बढ़ाता है।सर्दियों में त्वचा संबंधी समस्याएं बहुत आम होती हैं। अपनी त्वचा की चमक बरकरार रखने के लिए गर्म दूध में खजूर मिलाकर खाना शुरू कर दें। इसे खाने से त्वचा की जलन और खुजली से राहत मिलती है। इसके सेवन से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
पाचन को मजबूत करें
खजूर में ढेर सारा फाइबर भी होता है जो पाचन और मल त्याग में सुधार करने में मदद करता है। सर्दियों में खजूर के सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। ऐसे में दूध और खजूर का सेवन भी पाचन क्रिया में फायदेमंद हो सकता है।
No comments