इन समस्याओं से जूझ रहे लोग तुरंत बना लें लहसुन से दूरी, वरना बिगड़ जाएगी सेहत
लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन का थोड़ा सा इस्तेमाल भी कुछ लोगों के लिए जहर के समान हो सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो ब्लड प्रेशर, एसिडिटी और पेट की समस्या से परेशान लोगों को लहसुन का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। जो लोग इन बीमारियों से ग्रसित हैं अगर वो इसका इस्तेमाल करते हैं तो इससे उनकी सेहत को काफी नुकसान हो सकता है। आपको बता दें कि लहसुन की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
लहसुन इन बीमारियों को बढ़ा सकता है
उच्च रक्त चाप
जो लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं, उन लोगों को किसी भी मौसम में लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उन्हें अन्य लोगों की तुलना में दिल की बीमारियों का खतरा अधिक होता है। ऐसे में अगर आप लहसुन का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपका ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ा सकता है।
एसिडिटी और लूज मोशन
आजकल की फास्ट फॉरवर्ड लाइफस्टाइल में लोग जंक फूड का ज्यादा सेवन करते हैं. जिससे बड़ी संख्या में लोग एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं से घिरे रहते हैं। ऐसे में इस समस्या से पीड़ित लोगों को लहसुन नहीं खाना चाहिए या कम से कम इसका इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं लूज मोशन से परेशान लोगों को भी लहसुन नहीं खाने की सलाह दी जाती है।
पेट की समस्या
अगर आप पेट की समस्या से परेशान हैं तो आपको लहसुन के सेवन से परहेज करना चाहिए। अगर आपके पेट में जलन हो रही है तो लहसुन से दूरी बनाकर रखना फायदेमंद होगा। लहसुन की तासीर गर्म होती है, जो पेट में पहुंचकर जलन को बढ़ा सकती है। इसके अलावा हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए भी लहसुन को हानिकारक माना जाता है।
No comments