Breaking News

चाणक्य नीति: अगर आपकी भी है आदतें तो हो सकते हैं गरीब, जानिए इन आदतों के बारे में

चाणक्य नीति: अगर आपकी भी है आदतें तो हो सकते हैं गरीब, जानिए इन आदतों के बारे में

चाणक्य नीति: चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य की कुछ छोटी-छोटी गलतियां होती हैं जो उसकी दरिद्रता का कारण बनती हैं। इनसे लक्ष्मी घर से चली जाती है और व्यक्ति को धन हानि उठानी पड़ती है।

चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति रात के समय रसोई में झूठे बर्तन रखता है ऐसे घर में लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है। चूल्हे के ऊपर या उसके आसपास जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए। इससे गरीबी और मानवीय गरिमा की हानि होती है।

कमाने के लालच में धन का अनुचित उपयोग या धन के लिए दूसरों को परेशान करना व्यक्ति को बर्बादी के कगार पर ले आता है। ऐसा धन क्षण भर के लिए सुख दे सकता है, लेकिन बाद में सारी पूंजी चली जाती है। इसलिए थोड़े से सुख के लिए पथभ्रष्ट न हों।

चाणक्य कहते हैं कि जहां नारी का अपमान होता है, जहां उनका सम्मान नहीं होता, वहां लक्ष्मी का वास नहीं होता। इसके दुरूपयोग से व्यक्ति आर्थिक तंगी से गुजरता है। वह अमीर हो या गरीब, व्यक्ति का बुरा व्यवहार, उसकी गलत भाषा ही उसे गरीबी की ओर ले जाती है।

चाणक्य नीति कहती हैं कि शाम को झाडू लगाने से घर की बरकत दूर हो जाती है। संध्या का समय मां लक्ष्मी के आगमन का समय होता है। अगर सूर्यास्त के बाद झाडू लगानी हो तो घर के अंदर ही कूड़ा करकट रख दें।

चाणक्य कहते हैं कि जो लोग पैसे को महत्व नहीं देते, जो अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखते, वे हमेशा आर्थिक संकट से गुजरते हैं। ऐसे लोगों के सिर से मां लक्ष्मी का हाथ उठता है।

No comments