आने वाले दिनों में इन राशि के लोगों को रहना होगा सावधान
शनि 17 जनवरी 2023 को शाम 05 बजकर 04 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं तथा सूर्य 13 फरवरी को प्रातः 09 बजकर 21 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 13 फरवरी को सूर्य एवं शनि की युति हो रही है। यह युति 14 मार्च तक रहेगी तथा तत्पश्चात, सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में जिन्हें सूर्य-शनि की युति से सावधान रहना होगा।
इन राशियों को रहना होगा सावधान:-
1- कर्क:-
सूर्य-शनि की युति से कर्क राशि वालों की परेशानियां बढ़ सकती है। इन दोनों के ग्रहों के मिल जाने से कर्क राशि के जातकों के धन पर प्रभाव पड़ने वाला है। इस के चलते शनि ढैय्या का फल भी देंगे। वहीं, इस वक़्त कर्क राशि के लोगों को चोट चपेट से सावधान रहना होगा। किसी हादसे की अशंका बन रही है। वाद-विवाद और लड़ाई झगड़े से सावधान रहें।
2- वृश्चिक:-
वृश्चिक राशि वालों के लिए भी दो दुश्मन ग्रहों का एक साथ होना भारी पड़ेगा। इस के चलते माता के स्वास्थ्य का बहुत ज्यादा ध्यान रखना होगा। इस वक़्त इन राशि के लोगों पर शनि की ढैय्या चालू है। ऐसे में मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कारोबार में गिरावट आ सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के संबंधों में समस्या आ सकती है।
3- कुंभ:-
कुंभ में शनि 17 जनवरी को प्रवेश कर चुके हैं तथा 13 फरवरी को सूर्य भी कुंभ में प्रवेश करने वाले हैं। इस वक़्त कुंभ राशि वालों के लिए परेशानियां पैदा हो सकती हैं। इस राशि में ही युति होने के कारण सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव कुंभ राशि के लोगों पर पड़ सकता है। जो जातक इस वक़्त नया व्यापार आरम्भ करने के बारे में सोच रहें हैं, उन्हें इस वक़्त थोड़ा सावधान रहना होगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है।
No comments