Breaking News

गुनगुने पानी में नीम पाउडर मिलाकर पीने के 6 फायदे

नीम का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है, क्योंकि नीम औषधीय गुणों से भरपूर होता है। नीम का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन अगर आप गुनगुने पानी के साथ नीम पाउडर का सेवन करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। गुनगुने पानी में नीम पाउडर मिलाकर पीने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि नीम पाउडर में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीफंगल और एंटी-बैक्टीरियल जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं गुनगुने पानी में नीम पाउडर मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज गुनगुने पानी में नीम पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर गुनगुने पानी में नीम पाउडर मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। क्योंकि नीम पाउडर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

शरीर में जमे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए अगर आप गुनगुने पानी में नीम पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स (Toxins) बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है।

स्किन एलर्जी में फायदेमंद

स्किन एलर्जी की समस्या होने पर गुनगुने पानी में नीम पाउडर मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे दाद-खाज, खुजली, त्वचा पर चकत्ते आदि जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

गुनगुने पानी में नीम पाउडर मिलाकर पीना हार्ट (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

गुनगुने पानी में नीम पाउडर मिलाकर पीना त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा से जुड़ी पिंपल्स, दाग धब्बों जैसी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही त्वचा स्वस्थ भी रहती है।

No comments