Breaking News

दूध में मिलाकर पिएं दालचीनी और शहद, मिलते हैं कई फायदे

दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है, तो वहीं दालचीनी और शहद भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी दूध, दालचीनी और शहद के मिश्रण का सेवन किया है। इस मिश्रण का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। दूध में दालचीनी और शहद मिलाकर पीने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि दूध प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन ई, मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, तो वहीं दालचीनी और शहद एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी फंगल, एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं दूध में दालचीनी और शहद मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

दूध, दालचीनी और शहद एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप दूध में दालचीनी और शहद मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द और सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या होने पर उठना-बैठना मुश्किल हो जाता है, साथ ही कई और समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप दूध में दालचीनी और शहद मिलाकर पीते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।

नींद आती है अच्छी

अगर आप अनिद्रा (Insomnia) यानि नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको दूध में दालचीनी और शहद मिलाकर सेवन करना चाहिए। जी हां इसके सेवन से तनाव कम होता है और नींद बेहतर आती है। इसके लिए इस मिश्रण का रात को सोने से 30 मिनट पहले सेवन करना चाहिए।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

दूध में दालचीनी और शहद मिलाकर पीना पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

वेट लॉस में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको दूध में दालचीनी और शहद मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

हड्डियां होती है मजबूत

दूध में दालचीनी और शहद मिलाकर पीना हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि दूध कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है।

No comments