Breaking News

सावधान! क्या आप भी लेती हैं गर्भनिरोधक गोलियां? साइड इफेक्ट्स जानकर चौंक जाएंगी आप

सावधान! क्या आप भी लेती हैं गर्भनिरोधक गोलियां? साइड इफेक्ट्स जानकर चौंक जाएंगी आप

Birth Control Pills: लगातार गर्भनिरोधक गोलियों के खाने से क्या होता है। इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं चलती रहती हैं। मतलब जितना मुंह, उतनी बातें। हर कोई अपने-अपने हिसाब आकलन करता है। दरअसल, महिलाओं के बीच बर्थ कंट्रोल पिल्सन से जुड़ी ऐसी कई गलत धारणाएं हैं, जिनका वह आंख मूंदकर भरोसा कर बैठती हैं। कुछ का मानना होता है कि अगर वह बर्थ कंट्रोल पिल्सक का सेवन बहुत ज्याादा करेंगी, तो वह आगे चलकर बांझ बन जाएंगी और फिर कभी कंसीव नहीं कर पाएंगी।

प्रेगनेंसी से जुड़े मिथ व सच्चाई

कुछ ऐसा मानती हैं कि गर्भनिरोधक गोलियां बहुत ज्यागदा खाने से शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो जाएगा। और भी बहुत कुछ। आज हम इन्हीं प्रेग्नेंसी से जुड़े मिथ और उनकी सच्चाुई के बारे में बात करेंगे और स्त्री रोग विशेषज्ञ से इसका सही जवाब जानेंगे। सवाल है कि क्या बहुत ज्यादा बर्थ कंट्रोल लेने से मैं बांझ बन सकती हूं।


गर्भनिरोधक लेने इनफर्टिलिटी नहीं होती

यह बहुत ही गलत धारणा है, कि बर्थ कंट्रोल दवाओं के सेवन से इनफर्टिलिटी होती है। बर्थ कंट्रोल पिल्स का काम बस महिलाओं के शरीर में अंडाणु के उत्पादन को रोकना होता है। इसलिए यह एक बहुत बड़ा मिथ है कि बर्थ कंट्रोल पिल्स से इनफर्टिलिटी होती है। इससे इनफर्टिलिटी बिल्कुल नहीं होती है बल्कि बर्थ कंट्रोल पिल एक बहुत ही अच्छा कॉन्ट्रासेप्टिव है जिससे अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है।

Also Read - मेरी कहानी: पति की नहीं थी मुझमें दिलच्सपी, ननद के पति ने की मेरी इच्छाएं पूरी...जिसके बाद शुरू हुआ ये सिलसिला


बर्थ कंट्रोल पिल का असर कितने दिन तक

दवा का असर केवल उस समय तक होता है, जितने महीने तक महिला उस गोली का सेवन करती है। जिस समय महिला गोली लेना बंद कर देती है, इसका असर भी शरीर से खत्म हो जाता है। जिसके कारण फिर से शरीर में अंडाणु बनने लगते हैं और फर्टिलिटी रिस्टोर हो जाती है, जो बर्थ कंट्रोल पिल्स के कारण रुकी हुई थी।



गोली बंद करने के बाद हो सकती हैं प्रेग्नेंट

गोली बंद करने के पहले महीने में ही प्रेगनेंसी की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही इसके लिए आपका मासिक चक्र भी नॉर्मल होना चाहिए। मतलब ये कि गर्भनिरोधक गोलियों को लेकर जो मिथ है, उसके चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।

No comments