पेट के बल क्यों नहीं सोना चाहिए, जानिये क्या हैं नुकसान
रीढ़ की हड्डी पर पड़ता है असर (Affects the spine) - पेट के बल सोने से शरीर का दबाव पीठ और रीढ़ पर पड़ता है। इस पोजीशन में सोने से ज्यादातर वजन शरीर के बीच में आ जाता है। ऐसे में रीढ़ की हड्डी (bones) की पोजिशन नहीं बदल पाती और उस पर दबाव बन जाता है। इससे शरीर के दूसरे हिस्सों में भी दर्द की शिकायत होने लगती है।
झुनझुनी की समस्या (Tingling problem) - जो लोग पेट के बल सोने के आदी होते हैं, उनको अक्सर शरीर में जगह जगह झुनझुनी और दर्द की समस्या होने लगती है। शरीर के कुछ अंग ऐसे भी महसूस हो सकते हैं, जैसे काम ही नहीं कर रहें हैं। पेट के बल सोने की आदत के कारण यह आपके सिर और रीढ़ की अलाइंमेंट पर भी असर हो सकता है।
प्रेगनेंट महिलाओं के लिए होती है परेशानी (Problems for pregnant women) - उल्टे सोने पर प्रेग्नेंट महिलाओं को परेशानी होती है। इससे पेट पर प्रेशर पड़ता है, जिससे बच्चे को भी परेशानी हो सकती है। इसलिए इस दौरान उल्टा सोना बहुत नुकसानदायक हो सकता है।
No comments