Breaking News

हिमाचल का एक ऐसा गांव जहां पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान किया था चक्रव्यूह का निर्माण

hamirpur-news

हिमाचल प्रदेश में 6 हजार साल पूर्व पांडवों ने अपना अज्ञात वास का समय गुजारा था। जिसके अवशेष प्रदेश के हर जिला में देखने को मिलते हैं। हमीरपुर जिला के राजनौंण में भी पांडवों ने अपना समय व्यतीत किया था। यहां अर्जुन ने चक्रव्यूह को समझने के लिए पत्थर की एक शिला पर उकेरा था जोकि आज भी राजनौंण में मौजूद है। 
कहा जाता है कि अज्ञातवास के दौरान अर्जुन इसी चक्रव्यूह के जरिए अभ्यास किया करते थे।इसके अलावा यहां पांडवों ने विशाल टियाले, पानी पीने के लिये नौंण और अधूरे मंदिर का निर्माण किया था जिसके प्रमाण आज भी मौजूद है। इतिहासकारों का मानना है कि देश में दो ही चक्रव्यूह हैं। 

एक चक्रव्यूह वो जिसे महाभारत युद्ध के दौरान कौरवों द्वारा कुरुक्षेत्र में रचा गया था। और दूसरा चक्रव्यूह वो जिसे अज्ञातवास के दौरान अभ्यास के लिए अर्जुन ने हमीरपुर के राजनौंण में शिला पर उकेरा था। कुरूक्षेत्र की तरह हमीरपुर के राजनौण में भी चक्रव्यूह बना हुआ है। आपको बता दें कि राजनौंण में पांडवों द्वारा अज्ञात वास के दौरान बिताए गए कुछ समय में अधूरे मंदिर का निर्माण किया था।

 जिसे मौजूदा समय में स्थानीय लोगों की मदद से पूर्ण कर लिया गया है। राजनौंण में एक विशाल नौंण का निर्माण पांडवों द्वारा पीने के पानी के लिए किया गया था। जो आज भी इस स्थान पर देखा जा सकता है, मौजूदा समय मे इस नौंण से आईपीएच विभाग द्वारा विभिन्न गांवों के लिए पेयजल मुहैया करवाया जाता है।

No comments