IAS इंटरव्यू में पूछा छोटे बर्तन में बड़े गुब्बारे को कैसे डाला जा सकता है ? जाने जवाब
आईएएस की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती हैं | आईएएस की परीक्षा से कठिन आईएएस का इंटरव्यू होता हैं | आईएएस के इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवाल काफी कठिन होते हैं जिनका जवाब दे पाना मुश्किल होता हैं | आज भी हम आईएएस के इंटरव्यू में पूछे गये सवालों के बारे में बताएँगे तो चलिए आगे बढ़ते हैं -
सवाल : अभ्रक के उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है ?
जवाब : अभ्रक के उत्पादन में भारत का विश्व में प्रथम स्थान है |
सवाल : देश में सर्वाधिक सोना किस राज्य से प्राप्त होता है ?
जवाब : देश में सर्वाधिक सोना कर्नाटक राज्य से प्राप्त होता है |
सवाल : आधुनिक ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का प्रारंभ कब हुआ था ?
जवाब : आधुनिक ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का प्रारंभ 1896 में हुआ था |
सवाल : छोटे बर्तन में बड़े गुब्बारे को कैसे डाला जा सकता है ?
जवाब : वायु ताप पाकर फैलती है उसी तरह कम तापमान पर वो सिकुड़ती है अर्थात उसके अणुओं के बीच की दूरी कम हो जाती है | गुब्बारे को बर्फ युक्त ठंडे पानी में रखा जाता है जिससे गुब्बारा धीरे-धीरे सिकुड़ने लगता है और जब गुब्बारे का आकार इतना छोटा हो जाये कि वो बर्तन में आ सके तो गुब्बारे को बर्तन में डाल दिया जाता है |
No comments