बुमराह की जगह उमरान के भाई को शामिल कर सकती मुंबई इंडियंस, फेंकता 150kmph की स्पीड से बॉल
आईपीएल 2023 (IPL 2023) शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बाकी है। इसी बीच मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी बुरी खबर आई है। टीम के स्टार खिलाड़ी और अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
आईपीएल के पहले सीजन के बाद ये पहला सीजन होगा जिसमें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम में लसिथ मलिंग (Lasith Malinga) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)दोनों ही नहीं खेल रहे होंगे। मुंबई की टीम तेज गेंदबाजी में बुमराह की जगह कश्मीर से आने वाले उमरान मालिक के भाई को शामिल कर सकती है। जो 150 की रफ्तार से तेज गेंद फेंकता हैं।
IPL 2023 में उमरान मालिक का भाई ले सकता है जसप्रीत बुमराह की जगह
आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए मुंबई इंडियंस की टीम को जसप्रीत बुमराह के न होने से बाद झटका लगा है। टीम में बुमराह की कमी साफ खलेगी। ऐसे में मुंबई बुमराह की जगह जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मालिक के भाई जैसे दोस्त वसीम बशीर (Waseem Bashir) को टीम में शामिल कर सकती है।
बशीर भी उमरान की तरह 150 की रफ्तार से भी तेज गेंद फेंक सकते हैं। उमरान मालिक और वसीम बशीर दोनों ही जम्मू कश्मीर के लिए साथ खेलते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तेज गेंदबाजी की वीडियो भी खूब वायरल हुई थी।
इरफान पठान ने ढूंढा था बशीर को
साल 2018 में जब भारतीय टीम के स्टार ऑल राउंडर इरफान पठान जम्मू कश्मीर के लिए प्लेयर और मेन्टर के टऔर पर जुड़े थे। तब उन्होंने जम्मू कश्मीर के कई खिलाड़ियों को तराशने के काम किया था। इरफान के चलते ही उमरान मालिक टीम इंडिया का सफर तय कर पाए थे। बशीर को भी इरफान ने खूब मदद की थी।
आपको बता दें बशीर फिलहाल जम्मू कश्मीर की अंदर 25 टीम का हिस्सा हैं। वहाँ भी उन्होंने अपनी टीएज गेंदबाजी से कहर मचाया हुआ है। मुंबई के पास बुमराह के लिए बशीर एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।
No comments