Breaking News

700 साल बाद होगा ग्रहों का महासंयोग, इन राशियों के लिए शुरू होंगे अच्छे दिन

700 साल बाद होगा ग्रहों का महासंयोग, इन राशियों के लिए शुरू होंगे अच्छे दिन

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस बार अष्टमी चैत्र नवरात्रि तिथि इसलिए खास है क्योंकि महाष्टमी पर ग्रहों का महा योग बन रहा है. खास बात यह है कि यह शुभ संयोग 700 साल बाद बनेगा। दरअसल, गुरु इस समय अपनी राशि मीन में विराजमान हैं और 28 मार्च को मीन राशि में अस्त होंगे। फिर बुध मेष राशि में गोचर करेगा। वहीं सूर्य मीन राशि में और शनि अपनी स्वराशि कुंभ में है। साथ ही शुक्र और राहु मेष राशि में हैं। इस प्रकार महाअष्टमी के दिन चार राशियों में 6 प्रमुख ग्रह विराजमान होंगे, जिससे एक महासंयोग बनेगा। इस दौरान मालव्य, केदार, हंस और महाभाग्य योग बनेगा। ऐसे में इन महायोगों के बनने से कई राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा।

आइए जानते हैं कि इस दौरान किन राशियों के लिए शुभ रहेगा।

मिथुन राशि 
इस अवधि में मिथुन राशि के जातक भाग्यशाली रहेंगे। इस दौरान इस राशि के लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। साथ ही व्यापार करने वाले लोगों को व्यवसाय से लाभ हो सकता है।

कर्क राशि महाष्टमी के दिन बनने वाला हंस और मालव्य राजयोग कर्क राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। वहीं दूसरी ओर बेरोजगारों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। व्यापारियों के लिए भी यह समय काफी बेहतर रहेगा। साथ ही बेरोजगारों को नई नौकरी मिल सकती है।

मीन राशि इस अवधि में मीन राशि के जातकों को समाज में सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी समय अच्छा है। कर्मचारियों के लिए यह समय अच्छा है। रुके हुए सभी काम पूरे होंगे। साथ ही माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

No comments