नीम का पानी पीने से मिलते हैं ये 8 फायदे, जानें पीने का सही समय
नीम का पानी पीने से मिलते हैं ये 8 फायदे, जानें पीने का सही समय-Right Time And 8 Benefits Of Drinking Neem Water In Hindi
नीम का पानी पीने का सही समय
नीम के पानी का सुबह खाली पेट सेवन करना चाहिए। खाली पेट नीम के पानी का सेवन करने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। तो आइए जानते हैं नीम का पानी सुबह खाली पेट पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
नीम का पानी पीने के फायदे
1- अगर आपके पेट में कीड़े (Stomach Worms) की समस्या है, तो आपको नीम के पानी का खाली पेट सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व पेट के कीड़े की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
2- अगर डायबिटीज (Diabetes) के मरीज रोजाना सुबह खाली पेट नीम के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
3- हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप खाली पेट नीम के पानी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
4- नीम के पानी का खाली पेट सेवन लिवर (Liver) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे लिवर स्वस्थ रहता है और लिवर से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।
5- नीम के पानी का खाली पेट स्किन (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि नीम का पानी एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो पिंपल्स, दाग धब्बों जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
6- अगर आप खाली पेट नीम के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे टॉक्सिन्स (Toxins) बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है।
7- अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट नीम के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे एसिडिटी (Acidity) और खट्टे डकार की समस्या दूर होती है।
8- नीम के पानी का खाली पेट सेवन ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करते हैं।
No comments