चिल्ड वाटर पीने से पहले जान लें 5 नुकसान, ठंडा पानी पीकर कहीं खुद को बीमार तो नहीं बना रहे आप
एसिडिटी की समस्या
ठंडा पानी पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ठंडा पानी पीने के बाद खाना शरीर से गुजरते हुए बहुत सख्त हो जाता है। इससे आंतें सिकुड़ जाती हैं और एसिडिटी की समस्या होने लगती है।
खाना पचाने में परेशानी
अगर आप ज्यादा ठंडा पानी पीते हैं तो यह पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। खाना पचने में दिक्कत हो सकती है और कब्ज के साथ-साथ पेट में दर्द, जी मिचलाना, पेट फूलने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
सिर दर्द
ज्यादा ठंडा पानी पीने से ब्रेन फ्रीज हो सकता है। ठंडा पानी रीढ़ की कई संवेदनशील नसों को ठंडा करता है, जहां से तुरंत दिमाग में संदेश जाता है, जिससे सिरदर्द होने लगता है। इससे साइनस होने का भी खतरा रहता है।
कम हृदय गति का खतरा
ठंडा पानी पीने से हृदय गति कम होने का खतरा होता है। यह वेगस तंत्रिका को प्रभावित करता है। पानी का तापमान कम होने के कारण वेगस तंत्रिका प्रभावित होती है और हृदय गति कम हो जाती है। इससे हृदय रोग हो सकता है।
वजन बढ़ सकता है
अधिक मात्रा में ठंडा पानी पीने से शरीर की चर्बी नहीं जलती और चर्बी सख्त हो जाती है। जिससे वजन बढ़ सकता है। इसलिए अगर आप मोटापे की समस्या से बचना चाहते हैं तो आपको ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए।
No comments