Breaking News

दही में मिलाकर खाएं ये चीजें, होगा जबरदस्त स्वास्थ्यवर्धक फायदा

दही में मिलाकर खाएं ये चीजें, होगा जबरदस्त स्वास्थ्यवर्धक फायदा

दही के स्वास्थ्यवर्धक गुणों के बारे में कौन नही जानता है। दही भारतीय थाली का एक बहुत हीं महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके नियमित सेवन से हमे कई सारी स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों में लाभ होता है। दही में प्रोटीन, कैल्सियम, राइबोफ्लेविन और विटामिन बी जैसे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। वैसे तो केवल दही का सेवन हीं फायदेमंद होता है लेकिन अगर आप दही में कुछ खास चीजें मिलाकर खाते हैं तो आपको उसका दस गुना फायदा मिलेगा। आइये जानते हैं किस चीज को दही के साथ मिलाकर खाने से क्या फायदा मिलता है।

1) दही और भूना हुआ जीरा कई बार हम बाहर कुछ ऐसा खा लेते हैं जिससे हमे अपच की शिकायत हो जाती है जिस कारण हमें उलटी और दस्त होने लगते हैं। ऐसे में एक कटोरी दही लें और उसमे दो चम्मच भूने हुए जीरे को पीस कर मिला दें और इसे खा लें। दही की तासीर ठंडी होती है इसलिए पेट में जाते हीं पेट को भी ठंडा करेगा और अपच की समस्या से तुरंत राहत देगा।

2) दही के साथ शहद शहद एक बहुत हीं स्वास्थ्यवर्धक भोज्य पदार्थ है और अगर इसे दही के साथ मिला कर खाया जाए तो यह एंटीबायोटिक बन जाता है और अल्सर की समस्या को खत्म कर देता है।

3) दही के साथ काली मिर्च कुछ लोगों को यह लगता है कि दही खाने से वजन बढता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दही खाने से वजन कम भी होता है। आपको सिर्फ इतना करना है कि काली मिर्च या भूनी हुई काली मिर्च को पीस लें और उसके पाउडर को दही में मिला दें। फिर उसमे एक चुटकी काला नमक मिला कर एक महीने तक रोज खाएं। इससे आपका एक्सट्रा फैट बर्न होगा और वजन भी कंट्रोल में आ जाएगा।

4) वजन बढाने के लिए अगर आप कम वजन से परेशान हैं और शरीर में कमजोरी रहती है तो एक कटोरी दही में ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट और अंजीर मिला कर खाएं। इसे खाने से न सिर्फ आपका वजन बढेगा बल्कि याद्दाश्त भी तेज होगी।

5) पाइल्स के लिए आजकल अनियमित खान-पान के कारण लोगों को कब्ज और उसके बाद पाइल्स की समस्या तेजी से हो रही है। पाइल्स के रोगियों को दही के साथ अजवाइन मिला कर खाने से बहुत फायदा होता है। लेकिन अधिक लाभ के लिए आपको लगातार कई दिनों तक इसे खाना होगा।

6) खुबसूरत त्वचा के लिए दही सिर्फ स्वास्थ्य के लिए हीं नही बल्कि शरीर की त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। नहाने के समय दही को उबटन की तरह शरीर पर लगाकर नहाने से त्वचा कोमल और खुबसूरत होती है। चेहरे, गर्दन, एड़ी, हाथों और कोहनी की त्वचा चमकदार बनाने के लिए दही में नींबू का रस मिलाकर लगाएं। इससे आपकी त्वचा में चमक आ जाएगी। इसके अलावा दही से बनी लस्सी में शहद मिलाकर पीने से चेहरे की चमक बढती है।

No comments