हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, 79.4 फीसदी रहा परिणाम

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार परिणाम 79.4 प्रतिशत रहा है। 105369 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। 83418 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। 13335 विद्यार्थियों कां कंपार्टमेंट आई है। 8139 विद्यार्थी परीक्षा में फेल हुए हैं। वर्ष 2022 में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 93.90 प्रतिशत रहा था। सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी शिक्षा बोर्ड की बेवसाइट पर परिणाम चेक कर सकते हैं।
एसे चेक करें रिजल्ट-
छात्र अपना परीक्षा परिणाम देखने के लिए hpbose.org वेबसाइट पर जाएं। यहां वे 12वीं कक्षा के परिणाम के लिए एक लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें। फिर छात्रों का रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा। अब छात्र रिजल्ट को डाउनलोड कर लें। इसके बाद रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें। यदि आपने भी इस साल 12वीं की परीक्षा दी है तो आपको अधिक ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट खोलने में परेशानी हो सकती है।
No comments