पूजा वाला 'कपूर' है बड़े काम की चीज, शरीर की इन दिक्कतों को चुटकियों में कर देगा ठीक, बस ऐसे करें यूज़
1. सांस की समस्या से राहत कपूर में डिकंजेस्टिव गुण होते हैं, जो गले से लेकर फेफड़ों तक की सूजन को कम करता है और खांसी पर काम करता है। यह सांस की समस्या से भी राहत दिला सकता है।
2. दर्द कम करता है: कपूर को दर्द निवारक के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। घाव या चोट पर कपूर लगाने से दर्द से राहत मिलती है। इतना ही नहीं यह मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलाता है। कपूर को पानी में अच्छी तरह मिलाकर दर्द या चोट वाली जगह पर लगाएं। इससे दर्द कम होगा और घाव भी जल्दी भरेगा।
3. खुजली से राहत अगर आपको शरीर के किसी हिस्से में लगातार खुजली महसूस हो रही है तो आप कपूर की मदद से खुजली से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको नारियल के तेल में कपूर डालकर अच्छे से मिलाना है। फिर खुजली वाली जगह पर लगाएं। ऐसा करने से आपको खुजली की समस्या से जल्द राहत मिलेगी।
4. लो ब्लड प्रेशर कम ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी कपूर बहुत फायदेमंद होता है. कपूर सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
5. बालों में डैंड्रफ: अगर आपके बालों में डैंड्रफ है तो आप कपूर के इस्तेमाल से इनसे निजात पा सकते हैं. आपको नारियल के तेल में कपूर मिलाकर सिर की मालिश करनी है। ऐसा बार-बार करने से आपको जल्द ही डैंड्रफ से छुटकारा मिल जाएगा।
No comments